जहानाबाद, अप्रैल 5 -- कुर्था, एक संवाददाता। प्राचीन भारत के महान सम्राट अशोक की 2369 वीं जयंती पर कुर्था प्रखंड प्रांगण से भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई। सम्राट अशोक के छवि वाली वेशभूषा में रथ पर सवार स्थानीय निवासी अभिषेक मौर्या एवं पीछे पीछे अनुयायियों की सैकड़ों की संख्या रही। सम्राट अशोक कालीन ध्वजा एवं डीजे पर सम्राट अशोक के गुणों एवं गाथा पर आधारित धुन पर लोग जयघोष करते हुए लोग कुर्था बाजार भ्रमण करते हुए किंजर के रास्ते इमामगंज, करपी बाजार होते हुए पुन: कुर्था पहुंचे। इससे पहले प्रखंड प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज एवं खाद्य संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा सहित कई जदयू नेता पहुंचे। आयोजनकर्ता सत्येन्द्र कुशवाहा ने सभी आगत अतिथियों का अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.