गाजीपुर, फरवरी 3 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लठिया गांव में सोमवार 30वां धम्म लठिया महोत्सव पूरे श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक लठिया (अशोक स्तंभ) परिसर में आयोजित इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। महोत्सव में मुख्य अतिथि फ्रा अनिल कुमार शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध के विचारों के प्रसार पर जोर देते हुए शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय संविधान को राष्ट्र की मूल पुस्तक बताते हुए कहा कि यह प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकार सुनिश्चित करता है। उन्होंने लटिया स्थित अशोक स्तंभ को अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए उसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.