रुद्रपुर, फरवरी 11 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे 37 पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इनमें छह दशक पूर्व अध्ययन करने वाले पूर्व छात्र भी शामिल रहे। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक, नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में प्रशासन, सेना, पुलिस, बैंकिंग, शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े पूर्व छात्र शामिल हुए। तीन से छह दशक पूर्व यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले कई पूर्व छात्रों ने उस समय की विषम परिस्थितियों में पढ़ाई के अनुभव साझा किए। उन्होंने वर्तमान छात्रों से विद्यालय में उपलब्ध सभी शैक्षिक सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाकर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.