गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम,संवाददाता। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स विभाग द्वारा जीडीपीए से आगे इंसान की भलाई: विकसित भारत@2047 के लिए विकास के होलिस्टिक उपायों की ओर विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारत सहित अमेरिका, यूके और इजराइल के शिक्षाविदों व शोधकर्ताओं ने भाग लिया, जबकि कुल 260 शोध पत्र प्राप्त हुए जिन पर तकनीकी सत्रों में चर्चा हुई। यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक, सीनियर फेलो नीति आयोग आशीष कुमार, कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा, प्रो. कन्हैया आहूजा और प्रो. जेम्स फोस्टर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय शोध, नीति और समाज के बीच संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजन छात्रों व शोधार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।

ह...