गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित परशुराम वाटिका में रविवार को ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था ने पांचवां परिचय सम्मेलन का आयोजित किया। इसमें 100 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय कराया गया। साथ ही नई प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। नई कार्यकारिणी में पंडित राजीव शर्मा को अध्यक्ष, अनिल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक शर्मा को महासचिव और सुभाष शर्मा, विजय कुमार मिश्र, शिरोमणि दुबे, सत्यवीर शर्मा, विजय कुमार शर्मा, विद्या निधि मिश्र, विनोद कुमार शर्मा और अरविंद शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 120 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पक्ष देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...