बिजनौर, फरवरी 2 -- हिंदू सम्मेलन आयोजित करके उपस्थित जनसमूह से हिन्दू संस्कृति और संस्कार अपनाने का आह्वान किया गया। रविवार को गांव सुआवाला स्थित मंडप में भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारतीय हिन्दू संस्कृति तथा संस्कारों के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। प्रांत मिलन प्रमुख तथा मुख्य अथिति उदयवीर सिंह ने कहा कि आपसी भेदभाव और जातपात भुलाकर हिन्दू वर्ग के लोगों को एकजुट रहना चाहिए। भारतीय हिन्दू संस्कार तथा संस्कृति को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण की भूमिका में योगदान का आवाहन करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 100 वर्षो की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने कहा आरएसएस की स्थापना किसी पार्टी विशेष के लिए नही, बल्कि हिन्दू हितों की रक्षा के लिए की गई थी। ...