शामली, जनवरी 26 -- शहर के मोहल्ला धर्मपुरा स्थित बह्मणान धर्मशाला में रविवार को एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित स्वामी यशवीर महाराज ने हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा, तभी धर्म और संस्कृति की रक्षा संभव है। इसी क्रम में संघ से पधारे क्षेत्रीय कार्यकारी समिति सदस्य मनीराम ने कहा कि हिंदू एकता ही मूल मंत्र है और समाज को जातिवाद से ऊपर उठकर केवल एक पहचान हिंदू को अपनाना चाहिए। संघ के जिला सह बौद्धिक प्रमुख संजय कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि परिवार में संस्कारों का विकास आवश्यक है, जिससे आने वाली पीढ़ी अपने धर्म और हिंदू स्व...