बरेली, फरवरी 3 -- बल्लिया के कॉलेज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की गई। सोमवार को लाला सिपट्टर लाल रामबेटी डिग्री कॉलेज में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सभी हिंदुओं को एक जुट रहने का आव्हान किया। वेदप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डा राघवेंद्र शर्मा ने आपसी समरसता पर जोर दिया और कहा कि हिंदुओं का पुराना सनातनी इतिहास रहा है, जिन्हें देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर रहना चाहिए। आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख तपंदा ने बताया कि हिंदुओं को अब आसुरी शक्तियों का मुकाबला करने के लिए एक जुटता दिखानी होगी। निर्मोही अखाड़ा के नरोत्तम दास महाराज, एक विद्यालय योजना बरेली चैप्टर की डा दीपिका मिश्रा, राहुल दीक्षित, गौरव शर्मा, गिरीश गुप्ता, हरिप्रकाश शर्मा, व...