खगडि़या, फरवरी 7 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के मड़ैया में 'सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौक़े पर सम्मेलन में उपस्थित संतो व प्रबुद्धजनों ने सामाजिक समरसता राष्ट्रजागरण का संकल्प लिया। इधर सम्मेलन को संबोधित करते हुए खगड़िया संघ प्रचारक मुकेश कुमार ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संगठन विस्तार का अवसर है। उन्होंने सामाजिक समरसता, सेवा कार्य और राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और स्वदेशी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। मौजूद रामायणी रामबालक दास जी महाराज ने लव जिहाद, धर्मांतरण, जनसंख्या असंतुलन जैसे विषयों पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.