फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से मथुरा में 8 से 10 जनवरी तक 58 वां राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे व जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने सम्मेलन में भाग लेने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश प्रदान किए जाने की मांग जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राज्य सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों का विशेष अवकाश स्वीकृत कर दिया गया है। उन्होंने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों को इसके निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...