उरई, फरवरी 22 -- उरई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट पेंशनर्स आर्गेनाइजेशन जालौन का स्थापना दिवस सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। यहां पेंशनर की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा के साथ सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। शहर के कोंच रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला महामंत्री विनोद खरे ने अतिथियों का परिचय कराते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने पेंशनर्स के अधिकारों व सम्मान की रक्षा को एकजुट रहने का आह्वान किया। अमरचंद महेश्वरी इंटर कॉलेज कोंच के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों को प्राप्त अधिकार संघर्ष का परिणाम हैं और भविष्य में भी सजग रहना होगा। वरिष्ठ शिक्षक नेता गिरेंद्र सिंह कुशवाह ने आठवें वेतन आयोग को लेकर आशंकाएं व्यक्त कीं। झांसी से आए कर्मचारी नेता हाजी ने...