भदोही, दिसम्बर 18 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। श्री राम-जानकी मंदिर ब्रह्ममाश्रम परिसर चौरी में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आस्था, एकतौर संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों सहित समाजसेवी एवं संत महात्मा उपस्थित थे। हिंदू सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं और धर्म, संस्कृति और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिन्दू मूल्यों की मजबूती के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। हिन्दू सम्मेलन में उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। मुख्यअतिथि जगतगुरु शंकराचार्य अनन्त श्रीविभूषित स्वामी नरेन्द्राचार्य सररवती जी महाराज ने कहा कि इस हिंदू सम्मेलन का आधार विखंडित, विभाजित, असंगठित हिन्दू समाज का एक सूत्र में जोड़ना। जो इस समय इनका आधार पंच प्रण का है। वो पर्यावरण की रक्षा एवं स...