मेरठ, मार्च 10 -- मोदीपुरम, संवाददाता आईआईएफएसआर मोदीपुरम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रणाली सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। सम्मेलन के आखिरी दिन किसानों के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को उनकी आय बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न व्याख्यान दिए। सम्मेलन में विभिन्न सत्रों द्वारा किसानों को नई आधुनिक तकनीक और जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों से अवगत कराया। इसमें फसलों की विभिन्न प्रजातियों से उत्पादन क्षमता बढ़ाने और फसलों को बाजारों में उचित दामों तक बेचने के बारे में जानकारी दी गई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. पंजाब सिंह रहे। पद्मश्री डॉ. अरविंद कुमार, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह आदि मौजूद रहे। कृषि प्रणाली संस्थान के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.