हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कृषि और संबद्ध विज्ञान में नवाचार और वर्तमान प्रगति विषय पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रो. आनन्द सिंह जीना रहे। यूओयू के सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में पंतनगर विवि के डीन प्रो. आनन्द सिंह जीना ने विभिन्न शोध सत्रों का अवलोकन किया और कहा कि सभी शोधार्थी कृषि एवं सबंधित विज्ञान विषयों में नवाचार करें। विशिष्ट अतिथि डॉ. डीसी कालिया ने कहा कि यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर शोध पत्रों एवं विचार साझा करने का सशक्त माध्यम है। डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं उन्यनन समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...