प्रयागराज, फरवरी 21 -- ईसीसी के भौतिकी विभाग में दो दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को उच्चस्तरीय वैज्ञानिक चर्चाएं हुईं। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. ठाकुर प्रसाद यादव ने उच्च एंट्रापी मिश्र धातुओं के विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एआई और मशीन लर्निंग से वांछित गुणों वाली सामग्री विकसित की जा सकती है। आईआईटी कानपुर के प्रो. सनमय गांगुली ने हाई एनर्जी फिजिक्स में डीप लर्निंग के उपयोग को रेखांकित किया। डॉ. आशीष शर्मा ने 'गॉड पार्टिकल' पर चर्चा की। प्रो. कमलेश यादव ने मशीन लर्निंग आधारित सुपर कैपेसिटर के बहुआयामी उपयोग बताए। प्रो. बीके घोष ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भविष्य के शोध का केंद्र बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...