खगडि़या, जून 21 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि खगड़िया में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के सदर प्रखंड अंतर्गत बेला में आयोजित सम्मेलन में शुक्रवार को कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन का मार्गदर्शन जिलाध्यक्ष मीरा देवी,जिला सचिव नीतू देवी और संयुक्त सचिव मंजू कुमारी ने किया। आयोजित सम्मेलन में दर्जनों महिला शामिल हुई।सम्मेलन में पंचायत कमिटी का चुनाव किया गया। बाद में कमेटी ने अपना अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया। वही सम्मेलन में अंचल सम्मेलन के लिए 10 प्रतिनिधियों का भी चुनाव किया गया। जिला कमेटी सदस्य नूतन केसरी ने भी अपनी बात रखी। मौके पर किसान नेता मिथलेश केशरी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.