आगरा, फरवरी 1 -- बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से सोमवार को बल्केश्वर स्थित गंगे गौरी पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से पूर्व दो पहिया वाहनों से आमंत्रण यात्रा निकाली। रैली का नेतृत्व कर रहे पार्षद हरिओम बाबा ने कहा कि न कोई जात है, न कोई पात है। संपूर्ण हिंदू समाज अब एक हो रहा है। अब हिंदू डर कर नहीं रहेगा। जो हिंदू को छेड़ेगा, हिंदू उसे अब नहीं छोड़ेगा। अध्यक्ष निखिल गोयल ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए सोमवार दोपहर गंगे गोरी पार्क बल्केश्वर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस दौरान महामंत्री स्पर्श जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष अनुज गोयल, रमन अग्रवाल, निश्चल गोयल, मुकेश शर्मा, शैलू गौतम, मनीषा भरतिया, ललिता राठौर, ब्रह्मा गुप्ता आदि उप...