पूर्णिया, फरवरी 9 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। आगामी 13 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर राधानगर स्थित मां महाकाली मंदिर प्रांगण में संजय कुमार मिर्धा के अध्यक्षता में विशेष बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से कमेटी के उपाध्यक्ष बमबम साह, अनिल चौरसिया, मुन्ना नायक, अनुरंजन साह, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार चौहान, हीरा मंडल, कोकिल मंडल, सुजीत मंडल, मिथुन मंडल, हेमंत मंडल, मोती मंडल, अतुल मंडल , पार्षद प्रशांत कुमार इत्यादि शामिल थे। बैठक में हर घर से सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित कर विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने की घोषणा की गई। आगामी 13 फरवरी को कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन का अयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...