प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा-2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 23 से 26 मार्च के मध्य लखनऊ स्थित लोक सेवा आयोग कार्यालय में दो पालियों में होगी। आयोग ने विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिया है। प्रथम पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को तय समय से 1.30 घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। पहले दिन यानी 23 मार्च को प्रथम सत्र में अनिवार्य प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन व हिंदी निबंध की डेढ़-डेढ़ घंटे की परीक्षा होगी और दूसरे सत्र में वैकल्पिक विषय फसल सुरक्षा की परीक्षा होगी। 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.