मथुरा, अक्टूबर 5 -- श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने 75वें रामलीला महोत्सव की सफलता पर कस्बे के वृद्धजनों का सम्मान किया। इससे गदगद वृद्धों ने पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया, वहीं रामलीला मैदान पर शनिवार रात को राम राज्याभिषेक लीला के साथ 17 दिवसीय रामलीला महोत्सव सम्पन्न हो गया। यहां कमेटी ने कस्बे के वृद्धजनों का पटुका ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। कासगंज के लक्ष्मीगंज की रीता अग्रवाल व शिकोहाबाद की नीतू अग्रवाल ने राम दरबार में छप्पन भोग का आयोजन किया। यहां दाऊदयाल बंसल, नीतिपाल सिंह, लेखराज सिंह, गिर्राज सिंह राघव, कौशल किशोर शर्मा, सलिल अग्रवाल, भगवान सिंह, पिग्गो मुंशी, बाबू लाल शर्मा, केहरी सिंह, पूर्व प्रधान नेमसिंह व उदय सिंह, सुखवीर सिंह, सुरेशचंद्र मिश्र आदि का सम्मान किया, वहीं रामलीला के मंचीय अभिनेता एवं पर्दे के पीछे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.