समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर थाना परिसर में बुधवार को थाना के एसआई रामानुज सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे दरोगा रामानुज सिंह को मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार पाग, चादर एवं माला देकर सम्मानित किया गया। मौके पर एसआई हरेंद्र तिवारी, अभिजीत कुमार, गुड्डू कुमार, ममता कुमारी, गीता कुमारी, सुबोध कुमार, लालू प्रसाद मल्लाह, नंद कुमार, शशि भूषण सिंह, रामजी दास, योगेश कुमार एवं कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...