गढ़वा, दिसम्बर 15 -- कांडी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के रोजगार सेवक ब्रजेश साह का सहायक आचार्य कक्षा 1-5 के पद पर चयन होने के बाद लमारी कला पंचायत भवन में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। जहां लमारी कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मौके पर पंचायत सहायक सुनंद कुमार, मुरारी पासवान, ओमप्रकाश प्रजापति, वार्ड सदस्य लालमेंद्र पासवान, दिलीप प्रजापति, मुनिया देवी, बबिता देवी, निकी देवी, पुती सिंह, चंदन सिंह, पिंकू सिंह सहित अन्य लोगों मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...