कोटद्वार, नवम्बर 7 -- साहित्यिक संस्था साहित्यांचल की ओर से 9 नवंबर को नजीबाबाद रोड़ स्थित एक बारातघर के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह में कवयित्री मंजू जौहरी और साहित्यकार अशोक निर्दोष को संस्था की ओर से वर्ष 2025 के चंद्रज्योति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। शुक्रवार को यह जानकारी संस्था अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...