गोपालगंज, जनवरी 31 -- थावे। स्थानीय प्रखंड के चितु टोला गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षिका नीलम कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बच्चन प्रसाद ने नीलम कुमारी के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रतिनिधि ओम प्रकाश राय भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...