बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। क्रिस्तु ज्योति सीनियर सेकेंड्री स्कूल बागपत में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खेलकूद और परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियो में एसई जेसी यादव, जेई जेपी यादव, केनरा बैंक प्रबंधक निलेश कुमार मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. जेस्सी जोस और विद्यालय प्रबंधक सिस्टर शीना कार्यक्रम को संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...