समस्तीपुर, जनवरी 15 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय लदौरा के परिसर में विद्यालय के शिक्षक मो शमीम अहमद के स्थानांतरित होने पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अनीता चौधरी ने की। मौके पर स्थानांतरित शिक्षक मो शमी मोहम्मद को मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार विद्यालय परिवार की ओर से पाग, चादर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गयी। मौके पर कल्पना कुमारी, कुमारी सोनी, रोशन आरा, अवनीश सिंह, हाजरा बानो, आश्रित मौर्य एवं उर्मिला देवी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा बच्चे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...