दुमका, फरवरी 15 -- जरमुंडी। जरमुंडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने मैदान में शुक्रवार को महादेव यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान,लेखाहोड़ की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें ग्राम प्रधान व लेखाहोड़ की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान एवं लेखाहोड़ की सम्मानित राशि का भुगतान अविलंब की जाए। मालगुजारी वसूली में आनलाइन रसीद काटना बंद कर आफलाइन रसीद काटने की अनुमति दी जाए। प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने कहा कि लेखाहोड़ों का पे-आईडी जल्द बनायी जाए। आदिवासी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने के लिए संथाली गांवों में मांझी थान एवं जाहेर थान का निर्माण करायी जाए। जरमुंडी प्रखंड के सभी गांवों में विकास को लेकर योजनाओं की कार्ययोजना जरूरत के अनुरूप बनायी जाये। पुराने कूपों एवं बांधों की मरम्मती तथा...