मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- पारू। कोइरिया निजामत निवासी युवा साहित्यकार सुनील कुमार प्रिय को जयशंकर प्रसाद सम्मान से सम्मानित किया गया है। मोतिहारी के सभागार में कानू हलवाई विकास संघ की ओर से छायावाद के महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर उन्हें यह सम्मान मिला है। डॉ. नंदकिशोर नंदन, विनोद गुप्ता, महेश ठाकुर चकोर, दिलीप मतवाला, वैद्यनाथ विद्यार्थी, राजेश कुमार राय ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...