प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- हीरागंज। अमर बहादुर सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान बहोरिकपुर में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह हुआ। इसमें छह अप्रैल को आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रबंधक अभय प्रताप सिंह पप्पन, जिला पंचायत सदस्य क्षमा सिंह शील्ड, मेडल के साथ अन्य आकर्षक पुरस्कार दिया। इस मौके पर मनीष शुक्ला, प्रधानाचार्य इन्द्र भूषण शुक्ला, शिव सागर सिंह, राजेन्द्र बहादुर सिंह, अशोक मिश्रा, राजन मिश्रा, राम मनोहर मौर्य, भूपेन्द्र पाण्डेय, सोनू यादव, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.