सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- सीतामढ़ी। बिहार सरकार के बजट में किसानों के हित में एक अहम घोषणा की गई है। राज्य सरकार ने 'जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना' के तहत किसानों को तीन हजार रुपये देने का प्रावधान किया है। जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को मिलेगा। इस फैसले से जिले के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पहले से ही पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये की सहायता तीन किस्तों में देती है। अब राज्य सरकार की ओर से तीन हजार रुपये अतिरिक्त मिलने से किसानों को कुल सहायता राशि बढ़ जाएगी। इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती-किसानी के खर्चों में कुछ राहत मिलेगी। जिला कृषि विभाग के अनुसार जिले में दो लाख 46 हजार105 की संख्या में किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.