गाजीपुर, सितम्बर 24 -- गाजीपुर। पूर्व कांग्रेस विधायक अवधेश राय शास्त्री का बुधवार को गाजीपुर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी, नगर निकायों, अधिवक्ता समाज सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, कांग्रेस शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, भाजपा नेता पीयूष राय, रेवतीपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल राय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.