कोटद्वार, दिसम्बर 16 -- भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी को डा. आंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करने पर समिति सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस संबध में मंगलवार को समिति के सुमन मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि समिति अध्यक्ष लगातार समाज सेवा में जुटे रहते हैं। समय-समय पर वह राजकीय बेस चिकित्सालय की स्थिति में सुधार के लिए भी संघर्ष करते रहते हैं। बताया कि गुर्दा रोग से पीड़ित पत्नी की मृत्यु के बाद राजकीय बेस चिकित्सालय में डायलिसिस सेंटर की स्थापना करवाने के लिए उन्होंने लंबा आंदोलन चलाया। कहा कि दिल्ली में हुए अकादमी के कार्यक्रम के दौरान उन्हें अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एसपी सुमनाक्षर ने सम्मानित किया। इस मौके पर चंद्र सिंह ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.