चाईबासा, मार्च 12 -- चाईबासा। चाईबासा गीतिलपी स्थित बुरू हो स्टूडियो में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को जनजाति सलाहकार परिषद एवं झारखंड सरकार का उप मुख्य सचेतक (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) बनाए जाने पर कोल्हान "हो" फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन की ओर से स्वागत एवं बधाई दी गई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि बहुत जल्द कोल्हान "हो" फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन के बैनर तले एक सामाजिक मुद्दों पर शिक्षा आधारित "हो" फिल्म का निर्माण किया जाएगा। क्योंकि फिल्म एक जनहित में विकास के लिए आईना का काम करता है। इस मौके पर फिल्म निर्माता सह अभिनेता सब इंस्पेक्टर अरुण मुंडरी, सुपरस्टार अभिनेता चौधरी मुंडा, एसोसिएशन अध्यक्ष मधुसूदन बानरा, उपाध्यक्ष संजय सरील देवगम,मीडिया प्रभारी श्याम कूदादा, बुरु हो सिंकु, मनमोहन कंडईबुरु एवं टॉम बाबू आदि उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.