बेगुसराय, जनवरी 5 -- बलिया, एक संवाददाता। नव वर्ष 2026 के आगमन पर शांति सद्भावना समिति नगर परिषद बलिया के द्वारा रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन छोटी बलिया चक मक्खन टोला में किया गया। अध्यक्षता ब्रजकिशोर मेहता ने की। संचालन सूचना संयोजक मो. फरोग उर रहमान ने किया। सम्मान समारोह में शांति सद्भावना समिति के सभी सदस्यों को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शांति सद्भावना समिति के सम्मान समारोह में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। मौके पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो. जमाल उद्दीन, डॉ. जयप्रकाश अग्रवाल, डॉ. रामानुज शर्मा, मो. रुस्तम, मो. जावेद अख्तर, अरुण महतो, बहादुर यादव, राजेश अम्बष्ट, मो. शाहिद, राकेश सिंह, जयशंकर प्रसाद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.