कुशीनगर, मार्च 1 -- कुशीनगर। फाजिलनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजकों का सम्मान समारोह हुआ। इसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास हासिल करना पार्टी की नीति है। केंद्र व राज्य सरकार के कार्य लोगों के सामने हैं। महाकुंभ सभी सनातनी के आस्था का प्रमाण है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता होता है। बूथ तक संगठन की मजबूती चुनाव परिणाम को प्रभावित करती है। कार्यक्रम को डॉ. टीएन राव, रामकुंवर दुबे, मुकुल तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान सभी सेक्टर संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक व पूर्व मण्डल अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.