बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय पालीडीह में मंगलवार को शिक्षकों की प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संकुल स्तरीय निपुण टीएलएम मेला आयोजित किया गया। उद्घाटन प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार, गोपाल कुमार और विश्वनाथ साह ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में अर्पण कुमार, नगीना शर्मार और मनोज कुमार शामिल थे। टीएलएम मेला में गणित विषय में मिडिल स्कूल चूड़ामनचक के मो. फारुख ने प्रथम स्थान हासिल किया। हिंदी में प्राथमिक विद्यालय पाली के अमित कुमार ने प्रथम स्थान पाया। पर्यावरण में मिडिल स्कूल पाली डीह के सुधीर कुमार पाठक ने प्रथम और अंग्रेजी में मिडिल स्कूल लखनपुर के देशबंधु और उर्दू विषय में महताब अंसारी ने प्रथम स्थान पाया। चयनित शिक्षकों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.