गंगापार, जून 25 -- केशव शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आपातकाल के 50वें वर्ष के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी सुरेश चंद्र मिश्र को विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना तिवारी द्वारा माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सुरेश चंद्र ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया। लोकतंत्र के लिए यह दिन काला दिवस के रूप में याद किया जाता है। इसके बाद से पुलिस प्रशासन द्वारा गैर कांग्रेसी नेताओं को प्रताड़ित किया जाने लगा। मेरे द्वारा लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए हंडिया तहसील में सरकार की इस दमनकारी नीति का खुलकर विरोध किया गया। सरकार का विरोध देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार करते हुए जेल में डाल दिया। लोकतंत्र के इतिहास में इस दिन को का...