बस्ती, नवम्बर 26 -- बस्ती। आशा बहू स्वास्थ्य समिति, उत्तर प्रदेश जिला इकाई ने प्रदेश संरक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय व उपाध्यक्ष नीलम शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में आशा वर्कर्स व संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करते हुए सम्मान जनक वेतन दिलाए जाने की मांग की है। सुभाष चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आशा वर्कर्स की जब भी बात की जाती है तो शासन से जवाब दिया जाता है कि आशा स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वंयसेवक के रूप में कार्यरत हैं। वेतन व सामाजिक सुरक्षा प्रदान नहीं किया जा सकता है। आशा एक नियमित कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनका पूरा जीवन इसी में खप रहा है। स्वंयसेवक के रूप में कार्य करने की अपनी एक सीमा है। अधिकारों से वंचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.