देवघर, अक्टूबर 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। कचहरी परिसर स्थित जिला कोषागार देवघर के समक्ष रविवार को झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ का जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष देवकी देवी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान बैठक में मौजूद संघ की राज्य महासचिव गीता मंडल ने कहा कि राज्य के विद्यालय में कार्यरत रसोइया करीब 20 वर्ष से काम कर रही है। लेकिन सरकार इन सबको सम्मानजनक मानदेय भुगतान नहीं कर रही है। जो कि रसोइया दीदी के साथ नाइंसाफी है। कहा कि इसी झारखंड राज्य में मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह दे रही है। एक महीना बकाया पड़ने से दूसरा महीना मुख्यमंत्री का बयान आ जाता है। लेकिन रसोइया विद्यालय में हाड़तोड़ मेहनत करती है, इनको सम्मानजनक मानदेय कम से कम 10 हजार भी देने के लिए सरकार तैयार नहीं है। इसलिए रसोइया बहुत ही नाराज हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.