हजारीबाग, मार्च 10 -- इचाक, प्रतिनिधि। पीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों को कई माह से नहीं मिल रही है। जिसके कारण अन्नदाता काफी परेशान हैं। पीएम किसान सम्मन निधि की राशि खातों में नहीं मिलने से अन्नदाता मुखिया से लेकर ब्लॉक आंचल और प्रज्ञा केंद्र का चक्कर काटते थक चुके हैं। इस बीच वे कई जगह ठगी का शिकार भी हो रहे हैं। प्रज्ञा केंद्र में पता करने पर अन्नदाता को मालूम होता है कि केवाईसी और ई केवाईसी तकनीकी त्रुटि के कारण नहीं हुई है। इसके चलते उनके खाते में किसान सम्मन निधि की राशि नहीं पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नदाता की समस्याओं को समझते हुए उनके खाते में राशि उपलब्ध कराने का काम किया था। समय पर पीएम सम्मन निधि की राशि अन्नदाता के खातों में नहीं जमा होने से उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.