सहारनपुर, जुलाई 6 -- रामपुर मनिहारान रामपुर मनिहारान में तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान में आई 32 समस्याओं में से मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण न हो सका। एसडीएम ने समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। दिन शनिवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम डॉ. पूर्वा की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 14, विकास विभाग 08, पुलिस विभाग 04, आपूर्ति विभाग 02, नगर पंचायत 02, विद्युत विभाग की 02 समस्याएं आई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम डॉ. पूर्वा ने समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियो को समस्याओं के जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, सीओ गंगोह सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.