रामपुर, जनवरी 6 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अमन देओल ने जनता की समस्याओं को सुना। इस बीच 13 शिकायतें दर्ज की गई, जबकि मौके पर 2 का निस्तारण कर दिया गया। सोमवार को समाधान दिवस एसडीएम की अध्यक्षता में शुरू हुआ। इस बीच ठंड का असर दिखाई दिया। जिसके चलते शिकायतकर्ताओं की संख्या भी कम रही। अधिकतर शिकायतें राजस्व संबंधित रही। ग्राम भूबरा निवासी मोहम्मद अहमद और मोहम्मद रफी, गुलड़ पीपलसाना रिज़वान मोहल्ला चक अतुल कुमार और नानकार रानी फ़रज़न्द अली ने चक मार्ग खुलवाएं जाने के लिए समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया। एसडीएम अमन देओल ने अभी शिकायतों को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.