शामली, अक्टूबर 18 -- शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। तीनों तहसीलों में प्राप्त 74 शिकायतों में से मात्र 7 शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। प्रभारी डीएम सत्येन्द्र सिंह ने फरयादियों की शिकायतों का प्रमुखता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये है। उन्होने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान करने में लापरवाही बरती गई तो कार्यवाही होगी। शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील कैराना के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। कहा कि जनसमस्याओं का समय से गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये। उनके समक्ष 20 शिक़ायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मात्र 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.