बरेली, जून 10 -- नवाबगंज। सोमवार को एसडीएम उदित पवार की अध्यक्षता में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष सभी शिकायतों को सम्बंधित विभागों को भेजा गया। तहसील सभागार में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में हरदुआ किफायतुल्ला गांव के रामपाल ने शिकायत दर्ज करायी कि वह मजदूरी के लिए गाजियाबाद गया था। रात में खनन माफिया उसके खेत से मिट्टी खनन करके ले गया। कस्बे के आदर्श गुप्ता, दीपक, अनमोल आदि ने शिकायत दर्ज करायी । इस दौरान कुल 71 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष सभी शिकायतों को सम्बंधित विभागों को भेज दिया गया। इसमें तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.