मेरठ, जून 10 -- सरधना। तहसील सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को मात्र एक ही शिकायत का निस्तारण हो पाया। एडीएम प्रशासन, एसडीएम ने जनसमस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 61 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष आई थी। एडीएम प्रशासन बलराम सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जनसमस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। कहा कि सभी विभाग के अधिकारी कार्यालयों में बैठकर भी लोगों की समस्याएं सुनकर समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.