संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर , निज संवाददाता। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस मेहदावल तहसील में आयोजित हुआ। यहां जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनी। उनके साथ जनपद स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे। तीनों तहसीलों को मिलाकर कुल 138 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें से महज 10 का मौके पर निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.