सहारनपुर, अक्टूबर 4 -- रामपुर मनिहारान। शनिवार को तहसील मुख्यालय पर सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें 52 समस्याएं आई। जिनमें से मौके पर एक भी समस्या का समाधान न हो सका। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ सलिल पटेल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 33, आपूर्ति विभाग 05, नगर पंचायत 05, पुलिस विभाग 04, विद्युत विभाग की 02 आदि समस्याएं आई। जिनमें से मौके पर एक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। एडीएम.एफ सलिल पटेल ने समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. पूर्वा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.