मेरठ, फरवरी 8 -- सदर तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 30 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम और तहसीलदार ने शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य रूप से भूमि विवाद, नामांतरण, कब्जा हटाने जैसी जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें आईं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही पांच शिकायतों का निस्तारण कराया। एसडीएम दीक्षा जोशी ने बताया कि तहसीलों में होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। तहसीलदार रवि प्रजापति ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।

हिंदी हिन्दुस्ता...