एटा, जनवरी 4 -- एटा, जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस 03 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिवस (अवकाश) के दृष्टिगत अब अगले कार्य दिवस 05 जनवरी को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक आयोजित किया जाएगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य तहसील अलीगंज में तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश तहसील सदर एटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनसुनवाई करेंगे। तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिससे मौके पर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.