कौशाम्बी, फरवरी 21 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद तहसील चायल सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम की देखरेख में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बंधित रहीं। कुल 43 शिकायतों में से सिर्फ एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को भेज जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को चायल तहसील में डीएम डॉ.अमित पाल शर्मा की देखरेख में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। निजी जमीनों पर अवैध कब्जे, निर्माण, खेत व भूमि की पैमाइश, खसरा खतौनी में नामांतरण, पेंशन, आवास, राशन कार्ड से संबंधित ज्यादातर फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। चरवा थाने के रहौनी गांव निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि बलीपुर टाटा गांव निवासी एक युवक ने इस जनवरी 2021 को उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.